ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

एक साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग… पिता के पहुंचते ही खुला चौंकाने वाला राज, मां पर भी लगे गंभीर आरोप

Bihar Crime News: सुपौल में एक नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर करीब एक साल तक कमरे में बंद रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी...

एक साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग… पिता के पहुंचते ही खुला चौंकाने वाला राज, मां पर भी लगे गंभीर आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद इलाके के कृष्णापुरी वार्ड-4 में एक नाबालिग बच्ची के करीब एक साल तक कमरे में बंद रहने का मामला सामने आया है. बच्ची को पुलिस ने बंद कमरे से बरामद किया है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन कमरे में बंद रखा जाता था और उससे घर का काम कराया जाता था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.


मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पिता मनीष कुमार को अपनी बेटी के बारे में जानकारी मिली. मनीष कुमार पिपरा थाना क्षेत्र के कौशलीपट्टी वार्ड-7 निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र हैं.


पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी पत्नी रूबी देवी दोनों बेटियों ब्यूटी कुमारी और सृष्टि कुमारी को लेकर घर से चली गई थीं. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बेटियों और पत्नी का कोई पता नहीं चल सका था.


इसी दौरान उन्हें एक तस्वीर मिली, जिसमें उनकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करती हुई नजर आ रही थी. इसके बाद उन्होंने सोचा कि शायद पत्नी और बेटियां सुरक्षित होंगी और उन्होंने तलाश करना बंद कर दिया.


कुछ समय बाद बड़ी बेटी ब्यूटी कुमारी ने एक रिश्तेदार को फोन कर अपनी और छोटी बहन की जानकारी दी. उसने बताया कि दोनों बहनें सुपौल के बीएसएस कॉलेज के पीछे मौजूद हैं. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और ब्यूटी को अपने साथ ले आए.


इसके बाद ब्यूटी की निशानदेही पर पिता मनीष कुमार मंगलवार को बीएसएस कॉलेज के पीछे स्थित एक पानी प्लांट के पास पहुंचे. वहां एक मकान में एक कमरे पर ताला लगा हुआ था.


जब कमरे का ताला खोला गया तो अंदर उनकी छोटी बेटी सृष्टि मौजूद थी. लंबे समय बाद बेटी को देखकर पिता भावुक हो गए. बच्ची की हालत देखकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी मिली.


बच्ची ने बताया कि उसे काफी समय से कमरे के अंदर बंद रखा गया था. उससे घर के काम करवाए जाते थे और बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. काम से मना करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.


बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि बीबी लालो और माधव झा उसे अपने पास रखते थे. दोनों पति-पत्नी की तरह कृष्णापुरी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे. बच्ची के अनुसार, उसे लंबे समय तक किसी से मिलने या बाहर निकलने नहीं दिया गया.


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बरामद किया. पुलिस बच्ची को थाने लेकर आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.


पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रूबी देवी की तलाश करने की भी गुहार लगाई है, ताकि परिवार से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके.


सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को बंद कमरे से बरामद किया है. मामले में सुपौल थाना कांड संख्या 427/2026 दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी बीबी लालो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी माधव झा की तलाश की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट