ब्रेकिंग
‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाब‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाब

फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला SI समेत तीन जवान घायल; वाहन पर बरसाए ईंट-पत्थर

Bihar Crime News: सुपौल जिले में फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित...

फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला SI समेत तीन जवान घायल; वाहन पर बरसाए ईंट-पत्थर
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र से पुलिस पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। मोतीपुर पंचायत के दुधाधरी वार्ड संख्या-3 में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिसमें वाहन का शीशा टूट गया। घटना में महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, करजाईन थाना पुलिस शनिवार देर रात नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के संबंध में सूचना मिली। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम दुधाधरी वार्ड-3 पहुंची और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी, उसके परिजन और कुछ स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि लोगों ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ महिलाओं सहित कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और पथराव में महिला एसआई प्रज्ञा भारती समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के बाद राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय दिलखुश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में आई थी और पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।


मामले पर जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें महिला एसआई प्रज्ञा भारती सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि किशोर के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों की जांच कराई जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में आरोप तथ्यहीन प्रतीत हो रहे हैं।

(सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट)