ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुपौल में गरजे चिराग पासवान, एक बार फिर बोले- सीएम नीतीश को जेल भेजेंगे

SUPAUL : बिहार विधानसभा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश के ऊपर हमलावर हैं. सुपौल में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए चिराग ने एक बार फिर से मुख्यम

सुपौल में गरजे चिराग पासवान, एक बार फिर बोले- सीएम नीतीश को जेल भेजेंगे
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  बिहार विधानसभा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश के ऊपर हमलावर हैं. सुपौल में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए चिराग ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लोजपा की सरकार आने पर वह सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट 7 निश्चय योजना की जांच कराएँगे और जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जायेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे.


सोमवार सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने अपने सुपौल 43 विधानसभा के उम्मीदवार प्रभाष चंद्र मंडल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. भारी भीड़ के बीच लोजपा प्रमुख चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से सुपौल गांधी मैदान में उतरे, जहां लोजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और ताली बजाकर उनका स्वागत किया. मंच पर पहुंचते ही चिराग पासवान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर मंच पर लगे स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.


जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बीजेपी की तारीफ करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. नल जल योजना, सात निश्चय योजना और शराब बंदी को असफल बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि आप लोग 7 तारीख को लोजपा के पक्ष में मतदान करें और भारी मतों से लोजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करे.


उन्होंने कहा कि लोजपा की सरकार बनी तो सभी योजनाओं की जांच करा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने का काम करेंगे. वहीं उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक होकर कहा कि आज मैं अकेला हूं. पहले जब कभी मैं जाता था तो मेरे साथ मेरे पापा स्वर्गीय रामविलास पासवान जी रहते थे. मैं जब भी जहां भी जाता था. मेरे पापा का फोन आता था. कैसा रहा कार्यक्रम, क्या रिस्पांस मिला. तमाम चीज मेरे पापा पूछते थे. आज मैं अकेला हूं और उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर है. तभी तो मैं अकेला पूरे बिहार कि हर एक विधानसभा में जाकर जनता से अपनी बात रख रहा हूं.


दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बात को सुनाते हुए कहा कि मेरे पापा कहते थे, शेर का बेटा है. जंगल चीर के निकलेगा. इसलिए मैं अकेला बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात को लेकर लोगों के बीच जा रहा हूं और जिस तरह से पूरे बिहार में लोगों का जन समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है कि 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता