ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सुपौल में आसमान की ओर हाथ कर बोले नीतीश - सूर्य भगवान पर ये धरती टिकी, उनकी उर्जा ही असली है

SUPAUL: नीतीश कुमार ने सुपौल में जन-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान संबोधित किया। सुपौल के सखुआ में सीएम ने 170 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। सीएम ने इस मौके पर 88 योजनाओं का उद्घाटन और

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SUPAUL: नीतीश कुमार ने सुपौल में जन-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान संबोधित किया। सुपौल के सखुआ में सीएम ने 170 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। सीएम ने इस मौके पर 88 योजनाओं का उद्घाटन और 156 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने सौर उर्जा का जिक्र करते हुए सूर्य भगवान का गुणगान किया।

सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को आसमान की तऱफ इशारा करते हुए कहा कि सूर्य भगवान पर ही धरती टिकी है। इसने मिलने वाली उर्जा ही असली उर्जा है। सौर उर्जा ही अक्षय उर्जा है। दरअसल नीतीश कुमार बिजली की चर्चा कर रहे थे और कोयले के खत्म होते भंडार पर चिंता जाहिर कर रहे थे। उन्होनें कहा कि कोयला आखिर धरती पर कब तक रहेगा ये तेजी से खत्म हो रहा है। इसलिए अब सौर उर्जा की महत्ता बढ़ती जा रही है। सूर्य भगवान पर ही भरोसा है उनसे मिलने वाली उर्जा अक्षय उर्जा है।नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार लगातार सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगा रही है। उन्होनें कहा कि हम इसके लिए लगातार जन जागृति अभियान चलाते रहेंगे। 

सीएम ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हम पूरे बिहार में हम बिजली कनेक्शन घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। किसानों के लिए भी सरकार बिजली उपलब्ध करवा रही है। सभी इच्छुक किसान भाई खेती के लिए बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होनें कहा कि बिजली से जहां पटवन में पांच रुपये का खर्च आता है वहीं डीजल से ये खर्चा सौ रुपये बैठता है।

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के सबों से मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की । 19 जनवरी को जन-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनने वाले मानव शृंखला में शामिल होने की चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी लोग हाथ उठा कर बताएं। जब लोगों को हाथ उठाया तो सीएम बोले अब आपने सूर्य भगवान के सामने शपथ ले ली है आप तो शामिल होइए ही साथ में और भी लोगों को साथ लाइए।