ब्रेकिंग
पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेपटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

Bihar road accident : तेज रफ्तार ट्रक का कहर: टक्कर के बाद पलटी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल; 8 की हालत गंभीर

सुपौल में गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एनएच-27 पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bihar road accident : तेज रफ्तार ट्रक का कहर: टक्कर के बाद पलटी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल; 8 की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar road accident : बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पटना से उदाकिशुनगंज जा रही यात्रियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे हरियाही के पास पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे सभी यात्रियों को किसी न किसी रूप में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।


घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली (SDH निर्मली) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख में इलाज किया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक राज ने बताया कि कुल 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


घटना के बारे में घायलों ने बताया कि बस अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक भी केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।


गंभीर रूप से घायल लोगों में ट्रक चालक जितेंद्र कुमार, एमडी शहंशाह, पांडव कुमार, अनिल मंडल, सुतीक्ष्ण कुमार, साहिल कुमार, सुजीत कुमार और एमडी मुस्ताद शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।