ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा वीरू, रातभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

SUPAUL : सुपौल के निर्मली में एक युवक अपनी प्रेमिका की चाहत में पानी टंकी पर चढ़ कर और सुसाइड करने की कोशिश करने लगा. तभी आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ गई और पानी की टंकी के पास लोग जुट गए. </

बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा वीरू, रातभर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
Anamika
3 मिनट

SUPAUL : सुपौल के निर्मली में एक युवक अपनी प्रेमिका की चाहत में पानी टंकी पर चढ़ कर और सुसाइड करने की कोशिश करने लगा. तभी आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ गई और पानी की टंकी के पास लोग जुट गए. 

घंटों युवक को समझाने का प्रयास चलता रहा, पर युवक समझने को तैयार नहीं था. तभी किसी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी और घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पूरी रात युवक पानी की टंकी पर ही रहा और खबर मिलने तक वह वहीं है. प्रशासन के लोग उसे समझाने में जुटे हैं. 

बताया जा रहा है कि मधुबनी के अंधरामठ थाना इलाके के विक्रमशेर गांव के रहने वाले युवक प्रकाश कुमार ने अपने ही गांव की लड़की से शादी नही होने से नाराज होकर निर्मली अस्पताल के पास बने पानी टंकी पर चढ़ गया. युवक ने नीचे एक सुसाड नोट भी छोड़ा था. जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी प्रेमिका से शादी नहीं होने से नाराज है और खुदकुशी करने जा रहा है. 

दरअसल प्रकाश का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग है और दोनो बालिग है. लेकिन दोनों के माता पिता इस शादी से नाराज है. जिसे लेकर युवक परेशान रह रहा है. इससे पहले भी प्रकाश होली के दिन पानी टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन लोगों के समझाने के बाद वो मान गया था. लेकिन उसके बाद भी उसकी शादी नहीं कराई गई तो शुक्रवार की शाम फिर से पानी की टंकी पर चढ़ गया और सुसाइड करने की कोशिश की. पूरी रात प्रशासन के लाख मशक्कत के बाबजूद वो सुबह तक पानी टंकी पर चढ़ा हुआ है और प्रशासन के लोग उसे समझाने में जुटे हुए है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए हैं और युवक को नीचे उतारे जाने का प्रयास जारी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता