ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Supaul: बिहार के सुपौल जिले से बड़ी खबर आ रही है। सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12 व

 ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Supaul: बिहार के सुपौल जिले से बड़ी खबर आ रही है। सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12 वी एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 से ज्यादा जवानो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। फूड पॉइज़निंग के शिकार जवानों को आनन फानन में वीरपुर अनुमंडलिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज जारी है। 


बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर खाना खाने के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई है. जवानों क़ो उलटी और दस्त हो रहे हैं. रात नौ बजे तक 250 से ज्यादा जवान अनुमंडल अस्पताल पहुँच गए थे. वहीं इसके साथ साथ  भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जबानो से उनका हाल चाल ले रहे हैं।


जवानों के भीड़ के बीच एक ट्रेनिंग के जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था और इस खाने का लगातार जवानों के द्वारा विरोध किया जा रहा था. जिससे आज खाना के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवान की तबियत बिगड़ने लगी और इस दौरान ज़ब वहाँ जवान पहुंचे तो खाना बनाने की जगह पर सल्फास की पुड़िया देखी गई. जिससे स्पष्ट होता है कि सभी जवानों की हत्या करने की कोशिश की गई है. लगातार जवानों के तबियत बिगड़ने का सिलसिला जारी है. 


उपचार के दौरान मात्र एक चिकित्सक होने के चलते बीमार होने की संभावना में अनुमंडल अस्पताल पहुंचे बिहार  विशेष सशस्त्र पुलिस के ट्रेनिंज ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. जवानों का कहना था कि इतने बड़े अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है. ये इलाज होते होते सुबह हो जाएगा और इतने समय में किसकी जान बचेगी और कौन रहेगा ये कहना मुश्किल है. वहीं इसी क्रम में कई जवानों ने बताया कि अस्पताल में किसी भी दवाई की सुविधा नहीं है. सभी दवा खरीदकर लाना पर रहा है. पूछे जाने पर एसडीएम ने कहा कि फ़ूड पोइजनिंग का मामला है. अभी वेट एंड वाच की स्थिति है. 

 ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 ट्रेनिंग के दौरान फूड प्वाइज़निंग से 250 से ज्यादा जवानों की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता