ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

सिगरेट मांगने पर युवक की हत्या मामला: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, कहा-बिहार को रसातल में पहुंचा दिया गया है

सुपौल में सिगरेट मांगने पर युवक की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव आज मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य को रसातल में पहुंचा दिया गया है।

बिहार
पुलिस प्रशासन पर सवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SUPAUL: सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो में 10 अक्टूबर की देर शाम सिगरेट मांगने को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद आज पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलने सुपौल के बैरो हेलीकॉप्टर से पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी की जमकर तारीफ की,वहीं केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। 


उन्होंने कहा कि बिहार को रसातल में पहुंचा दिया गया है। छोटे दलों और अपने घटक दलों का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है। इस देश में केवल राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो गठबंधन धर्म के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनके लिए बिहार,कोसी,पलायन,एसएससी,बीपीएससी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे अहम हैं सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सम्मान और कार्यकर्ताओं की इज्जत करना जानती है। राहुल गांधी के संघर्ष,विचारों और सच्चाई के रास्ते पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन को मजबूत दिशा दे रही है। कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ बिहार को बचाना है।उन्होंने गठबंधन सहयोगियों को नसीहत देते हुए कहा कि घोषणा के बाद अगर साथी दिल्ली या पटना की परिक्रमा करेंगे तो जनता का विश्वास कैसे जीतेंगे ? यह सही नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि आज रात तक सीट शेयरिंग का मुद्दा जनता के बीच साफ हो जाएगा।


पप्पू यादव ने कहा कि हमारे लिए मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री का पद कोई मायने नहीं रखता। जब हम जनता के वोट से जीतकर आएंगे,तो विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है संविधान और लोकतंत्र। हमारे लिए पद नहीं,व्यवस्था का सुधार मायने रखता है। उन्होंने कहा कि बिहार के 12 करोड़ 90 लाख लोगों को पिछले 16 वर्षों में सिर्फ गुंडाराज,भ्रष्टाचार और गरीबी मिली है। राज्य की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है,बेरोजगारी चरम पर है, और 73 प्रतिशत आबादी हर साल बाढ़ से प्रभावित होती है,फिर भी राहत नहीं मिलती।


पप्पू यादव ने कहा कि वे आज यहां अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने आए हैं। क्रिमिनल की कोई जाति नहीं होती,अपराधी अपराधी होता है। यह मौत किसी जाति की नहीं,बल्कि एक परिवार की उम्मीद और सपने की मौत है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मेरे रहते किसी कमजोर पर आतंक का माहौल नहीं बनने दूंगा। गोलियां नहीं चलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि मेरा लक्ष्य सीमांचल और मिथिलांचल के जीवन को बदलना है। मैं नेताओं की नीति से नहीं,जनता के विकास से मतलब रखता हूं। यह लड़ाई राहुल गांधी बनाम विनाशकारी राजनीति की लड़ाई है। एक तरफ केंद्र की डबल इंजन सरकार है,दूसरी ओर प्रेम, विकास और गरीबों की आवाज है। राहुल गांधी की सच्चाई और आवाज पर ही हम बिहार जीतेंगे।

सिगरेट मांगने पर युवक की हत्या मामला: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, कहा-बिहार को रसातल में पहुंचा दिया गया हैसिगरेट मांगने पर युवक की हत्या मामला: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, कहा-बिहार को रसातल में पहुंचा दिया गया हैसिगरेट मांगने पर युवक की हत्या मामला: मृतक के परिजनों से मिले पप्पू यादव, कहा-बिहार को रसातल में पहुंचा दिया गया है

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता