ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

छातापुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नीरज कुमार बबलू ने छठी बार भरा नामांकन, विकास को बनाया मुद्दा

भाजपा नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने छातापुर सीट से लगातार छठी बार एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने जनता से विकास और जनसेवा के आधार पर समर्थन मांगा।

बिहार
छठी बार मिला भाजपा का टिकट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL:- बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री एवं भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने आज छातापुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या 45) से एनडीए प्रत्याशी के रूप में वीरपुर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि छातापुर की जनता के आशीर्वाद से मुझे अब तक पाँच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।


आज छठी बार भाजपा के सिंबल पर यहां से हम नामांकन दाखिल किए हैं क्षेत्र की जनता ने हमेशा अपार स्नेह और समर्थन दिया है,और मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी जबरदस्त आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे विकास और जनसेवा के आधार पर वोट मांग रहे हैं। हम जनता के बीच उनके काम और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को लेकर जा रहे हैं। 


जनता पूरी तरह उत्साहित है और कमर कस चुकी है कि इस बार भी एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी,जो बिहार को और आगे ले जाएगी। मंत्री ने बताया कि उन्होंने आज चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है बता दें कि नामांकन दाखिल करने के बाद मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू वीरपुर स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में विशाल नामांकन सभा को संबोधित करेंगे जिसमें अररिया सांसद प्रदीप सिंह और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता