ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

शॉर्ट सर्किट से जूट लदे ओवरलोडेड ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

SUPAUL: जूट से लदे ओवरलोडेड ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। सुपौल के त्रिवेणीगंज बाजार में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। त्रिवेणीगंज

शॉर्ट सर्किट से जूट लदे ओवरलोडेड ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL:  जूट से लदे ओवरलोडेड ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। सुपौल के त्रिवेणीगंज बाजार में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। त्रिवेणीगंज बाजार स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के पीछे जूट ओवरलोड ट्रक में बिजली के तार में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते जूट में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया।


जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों  की मदद से फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  लोगों ने बताया कि जूट (पटुआ) स्थानीय व्यापारी गजेंद्र यादव का है। वहीं घटना के संबंध में दमकल कर्मी संतोष कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हमलोग टीम के साथ यहां पहुंचे और ट्रक पर ओवरलोड पटुआ में लगी आग पर काबू पाया। ट्रक पर पटुआ ओवरलोड था बिजली के तार में संपर्क में आने के बाद शार्ट हुआ और पटुआ में आग लगी। अगलगी की इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ट्रक पर लदा पटुआ जलकर राख हो गया है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता