ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जेल के वायरल VIDEO से मची खलबली, कोरोना मॉकड्रिल को सच समझ डरे लोग

SUPAUL : सुपौल जेल पर जेल प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार आज कोरोना को लेकर एक मॉकड्रिल किया गया। जिसमें जेल के सिपाहियों के द्वारा यह दिखाया गया कि कोरोना संक्रमण होने के बाद कि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल जेल पर जेल प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार आज कोरोना को लेकर एक मॉकड्रिल किया गया। जिसमें जेल के सिपाहियों के द्वारा यह दिखाया गया कि कोरोना संक्रमण होने के बाद किस तरह का लक्षण होता है,साथ ही इसे किस तरह से उपचार दिया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने से सनसनी मच गयी है। 


जेल में कोरोना संक्रमण के मॉकड्रिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद सुपौल के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगो के बीच तरह-तरह के चर्चा का बाजार गर्म हो गया,लोग एक दूसरे पर वीडियो भेज कर मामले की सही जानकारी प्राप्त करने को व्याकुल दिखने लगे लोगों का कहना था सुपौल जेल पर किसी सिपाही को कोरोना संक्रमण हो गया ।


 जब इस वीडियो की तहकीकात की गई तो जेल सुपरिटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल हमारे मुख्यालय के दिशा निर्देश पर किया गया इसमें कोई घबराने की बात नहीं है किसी के द्वारा यह वीडियो जानबूझ कर वायरल कर दिया गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता