ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गैस सिलेंडर विस्फोट में 8 झुलसे, कई दुकानें जलकर राख

SUPAUL : सुपौल में निर्मली थाना क्षेत्र के निर्मली रेलवे स्टेशन परिसर के पास एक होटल में अचानक आग लग गई. आग में आधा दर्जन से अधिक

गैस सिलेंडर विस्फोट में 8 झुलसे, कई दुकानें जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में निर्मली थाना क्षेत्र के निर्मली रेलवे स्टेशन परिसर के पास एक होटल में अचानक आग लग गई. आग में आधा दर्जन से अधिक अस्थाई दुकान  जलकर राख हो गए जबकि आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 8  लोग झुलसकर जख्मी हो गए. जिसमें 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. 


वहीं अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी के समय पर नहीं पहुंचने के कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया. जिसमें निर्मली थाने की एक गाड़ी  क्षतिग्रस्त हो गई. हांलाकि निर्मली थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय समाजसेवियों की पहल पर घटनास्थल के पास से क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाना लाया गया. 


लगभग आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे. जख्मियों में निर्मली के कौशल कुमार, संतोष मंडल, धीरज कुमार, चंदन कुमार, आमिर रजा, बदरुद्दीन रजा व सिंहेश्वर दास शामिल हैं. इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में भर्ती कराया गया. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता