ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दर्दनाक सड़क हादसे में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मौत

SUPAUL : सुपौल के रतनपुर थाना इलाके के लालमन पट्टी गांव के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसें में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खगड़िया के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के रतनपुर थाना इलाके के लालमन पट्टी गांव के पास सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसें में  जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खगड़िया के परिहारा के रहने वाले राजीव कुमार के रुप में हुई है. 

हादसा इंडो नेपाल सीमा सड़क के 15. 50 किलोमीटर के पास हुई है. बताया जा रहा है कि राजीव कुमार वीरपुर नगर पंचायत के जेई का भी अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे. सोमवार की सुबह राजीव कुमार कोसी पूर्वी तटबन्ध पर चल रहे कार्य का मुआयना करने कार से जा रहे थे. तभी लालमन पट्टी के पास कोहरे के कारण बस और कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार की परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार चला रहे अभियंता राजीव रंजन कार में ही फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल सीमा पर तैनात SSB 45 वीं बटालियन लालमन पट्टी के जवानों ने कार के गेट को तोड़ पर इंजीनियर को तत्काल निकाला पर तब तक उनकी मौत हो गई.   

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता