ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीएम नीतीश पर झारखंड के मंत्री का हमला, बोले- जिन्होंने DNA पर सवाल उठाया उनकी गोद में बैठे हैं

SUPAUL : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने वाला है. तीसरे चरण के लिए जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इस दौरान नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए है

सीएम नीतीश पर झारखंड के मंत्री का हमला, बोले- जिन्होंने DNA पर सवाल उठाया उनकी गोद में बैठे हैं
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने वाला है. तीसरे चरण के लिए जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. इस दौरान नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं. बुधवार को चुनावी कार्यक्रम में हस्सा लेने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिहार  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. बन्ना गुप्ता ने कहा कि गाली सुनने के बाद भी नीतीश भाजपा वालों के साथ खड़े हैं.


सुपौल में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेस कर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के ऊपर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा की डीएनए पर जिस प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया, आज नीतीश कुमार उसी की गोद में बैठे हैं. बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है कि डीएनए पर सवाल खड़ा करना कितनी बड़ी गाली है.


उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार परिवर्तन तय है और लोग नीतीश की सरकार से उब चुके हैं. बन्ना गुप्ता ने बिहार में जेडीयू और भाजपा की जोड़ी को सांप और बिच्छू की जोड़ी करार दिया. दरअसल झारंखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सुपौल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नत रहमानी के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता