ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: धू-धू कर जला SBI का ATM, देखते ही देखते जलकर राख हो गए लाखों रुपए

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां SBI के ATM में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तबत

बिहार: धू-धू कर जला SBI का ATM, देखते ही देखते जलकर राख हो गए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां SBI के ATM में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तबतक एटीएम समेत उसमें रखे लाखों रुपए जलकर राख हो गए। घटना सुपौल सदर बाजार के लोहियानगर चौक की है।


दरअसल, सुपौल सदर बाजार के लोहियानगर चौक स्थित SBI के ATM में लगे भीषण आग में लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे ATM को जला कर राख कर दिया। वहां मौजूद गार्ड ने पहले फायर सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पा सका।


घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरा एटीएम मशीन जलकर राख हो गया था। एटीएम में कितना कैश था फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़े कर दिए हैं।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता