ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक शख्स की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

SUPAUL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइक की सीधी टक्कर में एक शख्स की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जदिया थाना क्षेत्र स्थित जदिया हाई स्कूल के पास की है।


मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौक निवासी मनोज यादव के 18 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में जदिया थाना क्षेत्र का ओम कुमार, गोलू कुमार और रोशन कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज-रानीगंज सड़क मार्ग पर जदिया हाई स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता