ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नौनिहालों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाने से 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 5 की हालत नाजुक, छात्र बोले- सब्जी में गिरगिट था

SUPAUL: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

नौनिहालों की जान से खिलवाड़: मिड डे मील खाने से 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 5 की हालत नाजुक, छात्र बोले- सब्जी में गिरगिट था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिड डे मील के भोजन में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां स्कूल में मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ठूठी में मिड डे मील खाने के बाद अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। बीमार छात्रों की हालत बिगड़ते देख स्कूल के शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों के साथ साथ भीमपुर थाने की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भागे-भागे स्कूल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्कूल के छात्रों ने बताया कि खाने की सब्जी में गिरगिट मिला है। बता दें कि हाल ही में अररिया में मिड डे मील में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया था जबकि सीवान में मिड डे मील के भोजन में बच्चों को खाने के लिए सड़ा हुआ अंडा परोसा गया है, जिसमें से कीड़े निकले थे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता