ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, मिट्टी काटने के दौरान महिला और नाबालिग की गई जान

SUPAUL: सुपौल में नदी से मिट्टी निकालने के दौरान दो लोगों की जान चली गई। मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक किशोरी शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों

बिहार: दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, मिट्टी काटने के दौरान महिला और नाबालिग की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में नदी से मिट्टी निकालने के दौरान दो लोगों की जान चली गई। मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक किशोरी शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड संख्या चार की है।


बताया जा रहा है कि जरौली गांव निवासी 14 वर्षीय प्रीति कुमारी और 35 वर्षीय अमृता देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तिलयुगा नदी के किनारे मिट्टी काटने गईं थी। सभी महिलाएं मिट्टी काट रही थीं, तभी मिट्टी धंस गई और प्रीति और अमृता देवी मिट्टी के नीचे दब गईं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।