ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल में 11 नवंबर को होगा मतदान, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

सुपौल जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। डीएम सावन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम और आदर्श आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग , नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद आज  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।


इस दौरान उन्होंने सुपौल जिले की पाँच विधानसभा सीटों पर होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। इसके तहत सुपौल जिले में दूसरे चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर तथा मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी। 


डीएम सावन कुमार ने कहा कि चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे मतदान के दिन बड़ी संख्या में घर से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं सुपौल एसपी शरथ आर एस ने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता