ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

भूमि विवाद में जमकर चली गोलियां, एक की मौत;दूसरा गंभीर रूप से घायल

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां

भूमि विवाद में जमकर चली गोलियां, एक की मौत;दूसरा गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना की अंजाम दिया गया है और गोली लगने से एक  व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बीती रात जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आशिष कुमार ने 35 वर्षीय रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। 


जबकि दूसरा जख्मी 45 वर्षीय प्रमोद यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। जख्मी प्रमोद यादव को बाजु में गोली लगी है।जानकारी के अनुसार बिनोद यादव और उनके सगे छोटे भाई प्रमोद यादव में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, घटना को लेकर प्रमोद के परिजनों ने बताया कि बिनोद यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद का 15 दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले का सुलह पंचों द्वारा कर दिया गया था। जिसके बाद प्रमोद उक्त जमीन में अपना घर बना रहे थे। घर बनाने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक प्रमोद यादव का साला बताया जा रहा है।