ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता की हालत नाजुक, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया इलाज में देरी करने का आरोप

SUPAUL: सुपौल में ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि इस हादसे में पिता बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता की हालत नाजुक, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया इलाज में देरी करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि इस हादसे में पिता बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर चौक की है। परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों पर देरी से ईलाज करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेसेंट को जिस वक्त लेकर आये थे तकरीबन आधा घंटा तक कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे। इलाज में देरी की वजह से मरीज की मौत हुई है।


जहां  कुमारखंड की ओर से आ रही बाइक को विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। जबकि बाइक के पीछे बैठा बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गये। मृतक की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान निवासी मोहम्मद शहीद के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मंसूर के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक के पिता 55 वर्षीय मोहम्मद शहीद बुरी तरह से घायल हो गये। 


जिन्हें घायलावस्था में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से बकरी बेचने के लिए बाइक से मोहम्मद मंसूर निकला था। जदिया में अनंतपुर चौक के पास अनियंत्रित ऑटो से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों पर देरी से ईलाज करने का आरोप लगाया है। 


परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेसेंट को जिस वक्त लेकर आये थे तकरीबन आधा घंटा तक कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे। इलाज में देरी की वजह से मरीज की मौत हुई है। वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.सुमन कुमारी ने मृतक के परिजनों द्वारा ईलाज में देरी के आरोप को खारिज कर दिया है। उन्होंने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप को बिल्कुल गलत और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि हम तय समय से अपनी ड्यूटी पर हैं और जख्मी मरीज का उपचार कर रहे हैं। जबकि परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sant Kumar

FirstBihar संवाददाता