ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: 5 साल रिलेशनशिप में रहा युवक, कर बैठा ऐसी गलती कि लड़की से शादी करने को हुआ मजबूर

SUPAUL : फेसबुक पर पांच सालों तक अफेयर के बाद पहली बार प्रेमिका से मिलकर प्रेमी शादी करने से अचानक मुकर गया. फिर क्या था, प्रेमिका अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई और खूब

बिहार: 5 साल रिलेशनशिप में रहा युवक, कर बैठा ऐसी गलती कि लड़की से शादी करने को हुआ मजबूर
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL : फेसबुक पर पांच सालों तक अफेयर के बाद पहली बार प्रेमिका से मिलकर प्रेमी शादी करने से अचानक मुकर गया. फिर क्या था, प्रेमिका अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई और खूब बवाल काटा. मामला इतना बढ़ गया कि पंचायत तक बुलानी पड़ गई. बड़ी मशक्कत के बाद मामले को सुलझाया जा सका. 


मामला बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के महद्दीपुर बाजार का है. दरअसल, एक प्रेमिका ने अपने परिजन के साथ प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. प्रेमिका के द्वारा प्रेमी के घर हंगामा मचाने के बाद प्रेमी के परिजनों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया और दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया. जिसके बाद वीरपुर निवासी प्रेमिका ने भरी पंचायत में पंचों के बीच खड़ी होकर अपनी आपबीती सुनाई. 


इतना ही नहीं प्रेमिका ने हरहाल में अपने प्रेमी से ही निकाह करने की बात भी कही. मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचों के प्रयास से प्रेमी की शादी जहां फिक्स हुई थी उस लड़की के परिजनों को भी स्थिती की जानकारी दी गई. जानकारी के बाद सुपौल निवासी लड़की के परिजन भी आनन फानन में वहां पहुंच गए. जिसके बाद पंचों ने तीनों पक्षों प्रेमी-प्रेमिका और लड़की वालों के बीच गंभीरता पूर्वक वार्ता कर मामले को सुलझा लिया और कथित प्रेमी के परिजन बीरपुर निवासी प्रेमिका से निकाह के लिए राजी हो गये. जिसके बाद प्रेमी के सुपौल वाली लड़की से शादी करने और बारात निकलने की तैयारी धरी की धरी रह गई. 


मालूम हो कि वीरपुर निवासी प्रेमिका और महद्दीपुर निवासी प्रेमी के बीच फेसबुक पर पांच वर्षों से अफेयर चल रहा था. प्यार परवान चढ़ गया और नजदीकियां इतनी बढ़ गई की दोनों साथ जीने मरने की कसमें तक खा ली. इस दौरान एरेंज मैरिज के लिए प्रेमी के परिजन कई बार प्रेमिका के घर बीरपुर भी गये. परंतु किन्हीं कारणों से बात नहीं बन रही थी. जिसके बाद प्रेमी पक्ष के लोगों ने उसकी शादी सुपौल निवासी दूसरी लड़की से तय कर दी. जब इस बात की जानकारी बीरपुर निवासी प्रेमिका को हुई तो उसने आव देखा न ताव और परिजन के साथ फौरन ही प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां पंचों ने प्रेमी प्रेमिका के शादी का फैसला सुना दिया. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता