ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

चुनाव में वोट नहीं दिया तो दबंगों ने रास्ता बंद कर 25 परिवार को किया नजरबंद

SUPAUL: जिले के राघोपुर थाना इलाके के देवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 कोरिया पट्टी गांव में करीब 25 परिवारों का गांव के ही दबंग ने रास्ता बंद कर उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL: जिले के राघोपुर थाना इलाके के देवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 कोरिया पट्टी गांव में करीब 25 परिवारों का गांव के ही दबंग ने रास्ता बंद कर उन्हें अपने ही घर में नजरबंद कर दिया है.

पीड़ितों का आरोप है कि पैक्स चुनाव में वोट नहीं दिए जाने से नाराज दबंग ने उसका रास्ता बंद कर दिया है. लिहाजा इस बात की शिकायत पीड़ित परिवारों ने कई जगह की. लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किये जाने से लोग मायूस हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि 14 दिसंबर को पैक्स चुनाव का रिजल्ट आया जिसमें उसके पड़ोसी हार गए, उसके अगले ही दिन हारे हुए उम्मीवार ने करीब 25 परिवार का रास्ता बांस बल्ले से घेर कर रोक दिया गया है.

इस बात को लेकर पहले भी राघोपुर थाना, वीरपुर एसडीओ और राघोपुर सीईओ को विवाद सुलझाने के लिए आवेदन दिया गया था. इसके बावजूद कोई समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने से कई परिवारों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता