ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

सुपौल में शराब छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, महिला ASI घायल; 7 गिरफ्तार

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में महिला एएसआई घायल हुई हैं, जबकि पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL- सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सरदार टोला में बुधवार देर रात शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला एएसआई अंजली कुमारी घायल हो गईं।


घायल एएसआई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध टीम गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।


हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने प्रतापगंज थाना में आवेदन देकर 16 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जांच जारी रहने के कारण पुलिस ने फिलहाल विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता