ब्रेकिंग
मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

सुपौल के कॉरपोरेट होटल में जुए का बड़ा अड्डा बेनकाब, 6.25 लाख कैश के साथ 10 रसूखदार गिरफ्तार

सुपौल पुलिस ने जुए के अड्डे का खुलासा किया है। इस दौरान 10 रसूखदारों को अरेस्ट किया गया है। छापेमारी के दौरान 6 लाख 25 हजार 452 रुपये कैश सहित कई सामान बरामद किया गया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल जिले में पुलिस ने जुआ-शट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट होटल में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। नशा, जुआ, लॉटरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल सदर थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित कॉरपोरेट होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 10 रसूखदार लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 6 लाख 25 हजार 452 रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड, 14 सेट ताश के पत्ते, 5 पैन कार्ड, 4 पर्स, 2 कार, 2 मोटरसाइकिल, 7 वाहन आरसी समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इसके अलावे सिगरेट, तंबाकू और अन्य सामान भी जब्त की गई है।


यह कार्रवाई सुपौल एसपी के निर्देश पर की गई, जिसमें सदर एसडीपीओ और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल परिसर में छापेमारी की, जहां जुआ खेलते हुए सभी अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में सुपौल, पूर्णिया और सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद सुपौल सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद से सुपौल शहर में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता