ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

सुई रहित कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची बिहार, आज से तीन सरकारी सेंटरों में लगाई जाएगी जायकोव-डी

PATNA : कोरोना टीकाकरण में अब और तेजी आयेगी. सुई रहित पहली कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरू हो गई है. इसकी पहली खेप बिहार को मिली है. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र,

सुई रहित कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची बिहार, आज से तीन सरकारी सेंटरों में लगाई जाएगी जायकोव-डी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना टीकाकरण में अब और तेजी आयेगी. सुई रहित पहली कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरू हो गई है. इसकी पहली खेप बिहार को मिली है. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को भी आगामी दिनों में उपलब्ध होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बुधवार को जानकारी मिली कि बिहार को सबसे पहले इस टीके की खेप मिली है. इसमें 1.50 लाख खुराकें शामिल हैं.


बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को भी आगामी दिनों में उपलब्ध होगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस टीके को एक इंजेक्टर के जरिए दिया जाएगा. इसकी तीन खुराकें लगानी जरूरी होंगी. पटना में कोरोना की एक और वैक्सीन शुक्रवार से मिलने लगेगी. नयी वैक्सीन का नाम जायोकोव-डी है. 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों ने अब तक कोई वैक्सीन नहीं ली है, वही इसे ले सकते हैं. 


पटना में अभी तीन सरकारी सेंटरों पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पाटलिपुत्र और होटल कौटिल्य विहार के पीछे स्थित गुरुनानक भवन में वैक्सीन की लगाने की सुविधा होगी. ये सेंटर 24 घंटे सातों दिन चलने वाले हैं. वहीं, अगले कुछ दिनों में पटना के दूसरे सेंटरों पर भी यह वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है. मालूम हो कि नयी वैक्सीन गुरुवार को पटना पहुंच गयी है. जिले में 87 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है.


 पहले इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन फिलहाल यह 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगायी जायेगी. इसके तीन डोज़ लेने होंगे. पहला डोज लेने के 28 दिन बाद दूसरा और 56 दिन बाद तीसरा डोज ले सकते हैं. भारतीय फार्मा कंपनी जायडस कैडिला की इस वैक्सीन की खासियत यह है कि इसमें सूई नहीं है. इसे लगवाने में दर्द बिल्कुल नहीं होगा.




खास तौर से बनाये गये इंजेक्टर के जरिये यह वैक्सीन लगायी जायेगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसपी विनायक ने बताया कि पटना में शुक्रवार से कोरोना की एक और वैक्सीन जायोकोव-डी लगायी जाने लगेगी. 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों ने अब तक कोई वैक्सीन नहीं ली है, वही इसे ले सकते हैं.