ब्रेकिंग
दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारदाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान

सुधाकर सिंह ने कहा कि एसटीएफ के हेड कुंदन कृष्णनन ने पटना से भोजपुर में एसटीएफ भेजकर भरत तिवारी को गोली मरवाई। एडीजी की जांच आईजी-डीआईजी करता है क्या? ADG का जांच कोर्ट करेगा। सुधाकर सिंह ने पूछा कि किसी पर आरोप होने पर क्या उसको मरबा दिजिएगा?

बिहार न्यूज
ADG पर गंभीर आरोप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: रिशु श्री मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस मामले में जनहित याचिका (PIL) दायर करने की बात कही है।


सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई की गई है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "दो छोटी मछलियों को पकड़ा गया है, लेकिन बड़ी मछलियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।" उन्होंने अधिकारियों से पूछा की बड़ी मछली को कब पकड़ेंगे। 


इसके साथ ही सांसद ने भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि पटना के एडीजी कुंदन कृष्णन ने एसटीएफ को भेजकर यह कार्रवाई करवाई। उन्होंने भरत तिवारी के एनकाउंटर को फर्जी बताया। कहा कि जिस रास्ते से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, उन पर भी 302 का मुकदमा था। सुधाकर सिंह ने कहा कि क्या लालू जी ने उनका एनकाउंटर करवा दिया? नहीं ना..लालू जी अच्छे व्यक्ति हैं। वो कोई भी काम काफी सोच समझकर करते हैं।


सुधाकर सिंह ने कहा कि एसटीएफ के हेड कुंदन कृष्णनन ने पटना से भोजपुर में एसटीएफ भेजकर भरत तिवारी को गोली मरवाई। एडीजी की जांच आईजी-डीआईजी करता है क्या? ADG का जांच कोर्ट करेगा। सुधाकर सिंह ने पूछा कि किसी पर आरोप होने पर क्या उसको मरबा दिजिएगा? 


उन्होंने आगे कहा कि गैरकानूनी तरीके से सम्राट चौधरी बिहार के सीएम बने हैं। वो इलेक्टेड सीएम नहीं सिलेक्टेड सीएम हैं। जिस रास्ते से वो आए हैं उन पर भी 302 अपहरण और मर्डर का आरोप था। अगर आरोप के आधार पर एनकाउंटर होता तो लालू प्रसाद जी एनकाउंटर करवा दिये होते तो आज वो नेता नहीं बने होते। मृत्युदंड देने का अधिकारी किसी को नहीं है, यह अधिकार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को है। 


सुधाकर सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होना और उसका एनकाउंटर कर देना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई नेताओं पर भी अतीत में आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, लेकिन कानून के तहत उनका ट्रायल हुआ। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान