ब्रेकिंग
ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....

जयंती पर याद किये गये सुभाष चंद्र बोस, गवर्नर-CM ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

PATNA: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 123वीं जयंती है. बिहार सरकार सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मना रही है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राजकीय समारोह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 123वीं जयंती है. बिहार सरकार सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मना रही है. इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राजकीय समारोह मनाया गया.


इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव और श्याम रजक ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इससे पहले बिहार पुलिस के बटालियन के तरफ से राज्यपाल के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई.


आपको बता दें कि ओडिशा के कटक में आज ही के दिन साल 1897 में सुभाष चंद्र बोस का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था. प्रारंभिक पढ़ाई के बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातक के लिए कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी. उन्होंने यूनीफॉर्म वॉलेंटियर कोर नाम से एक फोर्स का भी गठन किया था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता