ब्रेकिंग
दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?

सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी पटना, मिठाई की दुकान में 3 सिलेंडर विस्फोट; दुकानदार की मौके पर मौत

PATNA : पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पटेल नगर मोहल्ले में एक मिठाई दुकान में एक-एक कर तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में दुकानदार की मौत हो गई। दमकल विभाग और प

सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी पटना,  मिठाई की दुकान में 3 सिलेंडर विस्फोट; दुकानदार की मौके पर मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पटेल नगर मोहल्ले में एक मिठाई दुकान में एक-एक कर तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में दुकानदार की मौत हो गई। दमकल विभाग और पुलिस बचाव राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि खाजा और गाजा मिठाई बनाई जा रही थी इसी दौरान सिलेंडर विस्फोट हुआ और आग फैल गई।


जानकारी के मुताबिक़ , शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पटेल नगर मोहल्ले में एक मिठाई दुकान में एक-एक कर तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में दुकानदार की मौत हो गई। दमकल विभाग और पुलिस बचाव राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची है। यहां खाजा और गाजा मिठाई बनाई जा रही थी, इसी दौरान सिलेंडर विस्फोट हुआ और आग फैल गई। इस घटना में एक की मौत और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया है। दुकान के आसपास भगदड़ मच गई। पटेल नगर मोड़ के पास ICICI बैंक का एटीम है। वहीं सेंट अल्बर्ट स्कूल भी है।


बताया जा रहा है कि, पटना के पटेल नगर रोड नंबर 13 में स्थित एक दुकान में गुरुवार सुबह अचानक एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, फिर बारी-बारी से 2 सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। वहीं दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही दुकानदार उपेंद्र कुमार अपनी दुकान का शटर खोलने लगे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची की पुलिस की टीम घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची जहां दुकानदार उपेंद्र कुमार की मौत हो गयी। 


इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट इतना खतरनाक था कि ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग के पिलर में भी दरार दिखने लगी। वहीं आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग बुझा सकी।