ब्रेकिंग
सलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालसलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवाल

सुबह सवेरे पूर्णिया के स्कूल पहुंच गए केके पाठक, टीचर्स की लगा दी क्लास, ACS के दौरे को लेकर शिक्षकों में हड़कंप

PURNEA: बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के जिम्मा केके पाठक ने उठा लिया है। शिक्षा विभाग में एसीएस का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों से

सुबह सवेरे पूर्णिया के स्कूल पहुंच गए केके पाठक, टीचर्स की लगा दी क्लास, ACS के दौरे को लेकर शिक्षकों में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के जिम्मा केके पाठक ने उठा लिया है। शिक्षा विभाग में एसीएस का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों से सभी को चौंका रहे हैं। इसके साथ ही साथ केके पाठक लगातार राज्य के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह सेवेरे केके पाठक पूर्णिया के स्कूल में पहुंच गए और घूम घूमकर पूरे स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने गुरुवार को पूर्णिया में कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान केके पाठक ने पूर्णिया शहर में स्थित राजकीयकृति राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और छात्रों की उपस्थिति, लैब, क्लासरूम, शौचालय समेत पूरे स्कूल का घूम घूमकर जायजा लिया। इस दौरान पाठक ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया कि तीन दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम काट दें। इसके साथ ही साथ शौचालय की हर दिन साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया।


स्कूल के प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि स्मार्ट क्लास, बेहतर शिक्षा, छात्रों की उपस्थिति और साफ सफाई को लेकर मुख्य सचिव ने कई निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के नाम काटने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आसपास के कोचिंग संस्थानों के विद्यालय समय मे चलाये जाने पर आपत्ति जाहिर किये और जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऐसे कोचिंग संस्थानों को बंद कराने का निर्देश दिया।



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता