ब्रेकिंग
Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट

सुबह-सवेरे अचानक विकास भवन पहुंच गए सीएम नीतीश, दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी

PATNA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सचिवालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह सवेरे सीएम नीतीश अचानक सचिवालय के बजाए विकास भवन पहुंच गए। सीएम के विकास भवन प

सुबह-सवेरे अचानक विकास भवन पहुंच गए सीएम नीतीश, दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सचिवालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह सवेरे सीएम नीतीश अचानक सचिवालय के बजाए विकास भवन पहुंच गए। सीएम के विकास भवन पहुंचने की खबर मिलते ही वरीय अधिकारी दौड़े-दौड़े विकास भवन पहुंचे। वहां से निकलने के बाद नीतीश विश्वैश्यरैया भवन पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया।


दरअसल, लंबे समय बाद सीएम नीतीश बीते 20 सितंबर को अचानक सचिवालय पहुंच गए थे। सीएम नीतीश सचिवालय पहुंचते ही सबसे पहले अपने चेंबर में गए थे और वहां की वस्तूस्थिति का जाएगा लिया था। इसके बाद सीएम के आगमन की सूचना पाते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था हालांकि, सीएम के औचक निरिक्षण में कई अधिकारी मौके से गायब नजर आए थे।


इसके बाद से सीएम लगातार सुबह सवेरे सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि बीच में व्यस्तता के कारण वे सचिवालय नहीं पहुंच पा रहे थे लेकिन अब नियमित रूप से आते रहेंगे। मंगलवार को सीएम अचानक विकास भवन पहुंच गए और वहां भवन निर्माण विभाग का निरीक्षण करने के बाद विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे हालांकि विभागीय मंत्री अशोक चौधरी सीएम के बाद अपने विभाग में पहुंचे थे।


अशोक चौधरी के विभाग का निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि सब जगह घूम घूमकर देख रहे हैं कि अधिकारी सब समय से आ रहा है कि नहीं और कोई नहीं रहते हैं तब आते हैं तो पूछते हैं कि काहे नहीं समय पर आए हो। सभी को साढ़े 9 बजे दफ्तर पहुंच जाना है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है.. इसीलिए तो सब जगह घूम रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि सब लोग आगे बढ़े।