ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

भोजपुर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक दिन में 9 लोगों को काटा, इलाके में दहशत

भोजपुर के कोइलवर नगर पंचायत में एक आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में 9 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई, जबकि प्रशासन ने कुत्ता पकड़ने की व्यवस्था नहीं होने की बात कही है।

बिहार न्यूज
प्रशासन के पास कुत्ता पकड़ने की व्यवस्था नहीं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर में शनिवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित पॉश इलाके में एक आवारा कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर 9 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कुत्ते की डर से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 


स्थानीय अतुल ने बताया कि शनिवार की सुबह एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। देर शाम तक कुत्ते का आतंक जारी रहा। हमले में 8 वर्षीय ऋतिक राज, 14 वर्षीय सुजीत कुमार, 32 वर्षीया अंजू देवी, 3 साल की रोहिणी, 51 वर्षीया सुनैना देवी, 17 वर्षीय मोहम्मद सुहैल और 10 साल का कृष्णा कुमार सहित कई लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में कराया गया। 


इसके अलावा धनडीहा निवासी अनिकेत कुमार पांडेय (16 वर्ष) और आरा के जवाहर टोला निवासी भरत राम (31 वर्ष) भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोइलवर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई। डॉक्टरों ने सभी को समय पर वैक्सीन की शेष डोज लेने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।


घटना के बाद वार्ड संख्या-9 समेत आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ता अभी भी इलाके में घूम रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय यह बना हुआहै।  लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने और इलाके में आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


वहीं, इस मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शहाब याहिया ने बताया कि फिलहाल नगर में कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कुत्ता पकड़ने के लिए टेंडर किया गया है, लेकिन अभी तक वह कार्यशील नहीं हो पाया है। प्रशासन के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।


टैग्स