ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

मखदुमपुर में स्टाफ स्पेशल ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

JEHANABAD : जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को स्टाफ स्पेशल ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे ट्रैक्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए, तो वहीं ट्रै

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

JEHANABAD : जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को स्टाफ स्पेशल ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे ट्रैक्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए, तो वहीं ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया.

 जानकारी के अनुसार गया से पटना प्रतिदिन स्टॉफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन प्रतिदिन की तरह आज भी गया से पटना के लिए आ रही थी. तभी मखदुमपुर के नेर हॉल्ट के पास अवैध रास्ते से गांव का एक शख्स ट्रैक्टर को रेलवे ट्रैक से पार कर रहा था. तभी ट्रैक्टर ट्रैक पर ही फंस गया, इसी बीच स्टाफ स्पेशल ट्रेन आ गई. 

 ट्रेन के आते देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया और ट्रेन ट्रैक्टर से टकरा गई. जिससे ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया. काफी मशक्क के बाद  रेलवे के कर्मचारियों  ने  ट्रैक पर से ट्रैक्टर को हटाया. तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता