ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

SSP बाबू राम के आवास परिसर में जवान ने गोली मारकर किया सुसाइड, 24 जून को होनी थी शादी

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एसएसपी बाबू राम के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जवान ने एसएसपी आवास में ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद से पुलिस महकम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एसएसपी बाबू राम के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जवान ने एसएसपी आवास में ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

मृतक जवान की पहचान एसएसपी बाबूराम के गार्ड चिंटू पासवान के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार चिंटू पासवान अरवल का रहने वाला था और 24 जून को ही उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी की डेट आगे बढ़ा दिया गया था. 

खबर के मुताबिक मंगलाव की सुबह अचानक से एसएसपी के आवास परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुन जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि चिंटू जमीन पर गिरा है और तड़प रहा है. उनके हाथ में गन था और गर्दन में तीन गोली लगी है. आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता भी मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सका है. जांच जारी है .