ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सृजन घोटाला : आरोपियों पर शिकंजा, मनोरमा देवी के बहु और बेटे की संपत्तियों पर चस्पा कोर्ट का नोटिस

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटला को लेकर सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी स्वर्गीय मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया संपत्तियों पर

सृजन घोटाला : आरोपियों पर शिकंजा, मनोरमा देवी के बहु और बेटे की संपत्तियों पर चस्पा कोर्ट का नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटला को लेकर सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी स्वर्गीय मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया संपत्तियों पर कोर्ट का नोटिस लगाया गया है। यह नोटिस इस वजह से लगाया गया है कि, इन दोनों को 22 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन, ये लोग अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई है। वहीं, आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा करने से जिले खलबली मच गई है।


बताया जा रहा है कि, 22 दिसंबर को दोनों को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन, इन दोनों के हाजिर नहीं होने पर सीबीआई की टीम ने तिलकामांझी स्थित न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में तीन मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जानकारी हो कि, अमित प्रकाश ओर रजनी प्रिया शुरू से ही फरार चल रहे हैं। इस मामले का इतना साल बीत जाने के बाद भी सीबीआइ का हाथ अभी तक खाली है। इन दोनों पर लुकआउट नोटिस भी जारी हो चूका है। 


इस नोटिस को लेकर पुलिस टीम ने बताया कि, अमित कुमार और रजनी प्रिया के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई है। हमने घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है। इसके साथ ही लोगों से अपील भी है, कि इनके बारे में जो कोई भी जानकारी मिले हमें (स्थानीय पुलिस या सीबीआई) सूचित करें। इसके बाद में अगर दोनों कोर्ट में नहीं प्रस्तुत नहीं होते है तो आगे की कार्रवाई होगी।  


बता दें कि, इस घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी थी। जिनका साल 2017 में निधन हो गया। मनोरमा देवी की मौत के बाद उनकी बहू प्रिया और बेटा अमित कुमार सूत्रधार बने। अबतक सृजन घोटाला मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी अपने स्‍तर पर जांच कर रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने जिन 9 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उनमें कई अब तक फरार हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें