ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

स्पेशल ट्रेन से हावड़ा से गया पहुंचे 125 यात्री, दिल्ली के लिए रवाना हुए 96 लोग

GAYA : कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर 48 दिनों से ट्रेनों का परिचालन बंद था।हावड़ा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन मंगलवार की देर रात गया जंक्शन पहुंची। गया जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

GAYA : कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर 48 दिनों से ट्रेनों का परिचालन बंद था।हावड़ा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन मंगलवार की देर रात गया जंक्शन पहुंची। गया जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन के आने से पहले सभी रेल यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आरपीएफ के द्वारा गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर बिठाया गया था।गया जंक्शन से नई दिल्ली जाने के लिए 96 यात्री सवार हुए वहीं गया जंक्शन पर 125 यात्री पहुंचे।


गया जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार बैठे यात्रियों ने बताया की अंतिम संस्कार में आये थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से गया में ही फंस गए। अब स्पेशल ट्रेन की जानकारी मिली तो टिकट बुक कराया वंही यात्रियों ने बताया कि हम अपने परिवार से मिलने आये थे और लॉकडाउन में फंस गए थे।हावड़ा से आये यात्रियों ने बताया कि हमलोगों को समाचार के माध्यम से पता चला था कि स्पेशल ट्रेन चल रही है तो हमने ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक कराया था 


ट्रेन में सफर के दौरान खाने और पहले की तरह बेड सीट नही मिला है। जो भी खाने पीने का सामान मिल रहा था वह पैकेट बंद समान मिल रहा था। वहीं कुछ महिला यात्रियों ने बताया कि हम 40 दिनों से हावड़ा में लॉक डाउन में फंस गए थे वंहा पर हमें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा कियुकि हमे बंगला बोलने नही आता था अब हमें बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने बिहार में पहुंच गए है ट्रेन में पहले से भी ज्यादा सफाई थी। 


गया जंक्शन के डायरेक्टर जेपी भारती ने बताया कि गया जंक्शन पर पब्लिक को लेकर आने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहली ट्रेन है। और इस ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी लोगो को जंक्शन में प्रवेश के पहले मेडिकल जांच की गई है। इस ट्रेन से गया पहुंचे लोगों की मेडिकल जांच होगी तभी वह प्लेटफार्म से बाहर जायेगे।  ट्रेन में सफर के दौरान खाने तथा बेड सीट नही मुहैया कराया जाएगा यह बात पहले ही बता दिया गया था यह ट्रेन जिस जिस जंक्शन पर रुकेगी उन सभी जंक्शन पर मेडिकल जांच टीम है । 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता