ब्रेकिंग
पहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तार

Sourav Ganguly Car Accident : एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, कार ने मार दी टक्कर

Sourav Ganguly Car Accident: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार एक हादसे का शिकार हो गई. हालांकि गांगुली को इस एक्सीडेंट में किसी तरह की चोट नहीं आई.

Sourav Ganguly Car Accident
Sourav Ganguly
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Sourav Ganguly Car Accident:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली एक रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह है कि पूर्व क्रिकेटर को किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में थोड़ी देर के लिए हडकंप का माहौल कायम हो गया है। लेकिन थोड़ी जांच-पड़ताल के बाद सबकुछ काबू में कर लिए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, सौरव गांगुली एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्दवान जा रहे थे। तभी दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर दंतनपुर के पास अचानक एक ट्रक उनके काफिले के सामने आ गया। ऐसे में उनके ड्राइवर को एकदम ब्रेक लगाने पड़े। पीछे की कारों ने भी यही किया लेकिन इस वजह से पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें से एक गाड़ी सौरव गांगुली की कार से टकरा गई। 


बताया जा रहा है कि, इस हादसे में सौरव गांगुली और उनके काफिले में शामिल किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई लेकिन उन्हें करीब 10 मिनट तक रोड पर ही रुकना पड़ा। दरअसल उनके काफिले की दो गाड़िया थोड़ी ज्यादा डैमेज हो गई थीं। हादसे की जगह पर कुछ देर रुकने के बाद वह अपने तय कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बर्दवान विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। 


मालूम हो कि, सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे आक्रामक कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने विदेशों में ज्यादा मुकाबले जीतने शुरू किए. उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक मुकाबलों में जीत दिलाई। सौरव गांगुली के नाम वनडे क्रिकेट में 11363 रन हैं। वनडे में उनके नाम 22 शतक और 52 अर्धशतक हैं। इसी तरह टेस्ट क्रिकेट में भी उनके खाते में सात हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। 


इधर, गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2002 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता था। वह टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल तक भी ले गए थे। इसके अलावा वह बीसीसाई के अध्यक्ष भी रहे हैं।