ब्रेकिंग
DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦पूर्णिया में 31 अक्टूबर से जुटेंगे बिहार के 150 टेबल टेनिस खिलाड़ी, 12 जिलों के बीच होगा मुकाबला✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला

पहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Bihar Teacher News: बिहार के गयाजी में छात्रा की आत्महत्या के बाद एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने भी जमकर हंगामा किया...

पहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: गयाजी जिले के बेलागंज में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में स्कूल के सहायक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक अभिषेक कुमार ने छात्रा को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने 9 अगस्त को आत्महत्या कर ली.


मामला बेलागंज के समसपुर उच्च विद्यालय का है. छात्रा की मां ने शनिवार को बेलागंज थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया.


परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार ने उनकी बेटी को झांसे में लिया और उसके साथ गलत संबंध बनाए. परिजनों के अनुसार, छात्रा के गर्भवती होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. इसी वजह से उसने 9 अगस्त को आत्महत्या कर ली.


शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल में हंगामा

मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन समसपुर उच्च विद्यालय पहुंच गए. लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल परिसर में हंगामा किया.


सूचना मिलने पर बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई. शनिवार को छात्रा की मां की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.


बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिक्षक पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, छात्रा मानसिक दबाव में थी और उसने 9 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी. छात्रा की मां की ओर से शनिवार को आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए आरोपों और छात्रा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.