ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग

बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर जनरल टिकट जारी करने के लिए STBA की नियुक्ति होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत अब आठ रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित (जनरल) टिकट जारी करने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) नियुक्त किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।


रेल मंडल प्रशासन ने इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


STBA की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे कार्य संतोषजनक रहने पर बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित अभ्यर्थी रेलवे के नियमों के अनुसार कार्य करेंगे और उन्हें जारी किए गए टिकटों पर कमीशन मिलेगा। यानी जितने अधिक टिकट जारी होंगे, उतनी अधिक आय होगी।


इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और स्व-अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। अधूरे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।


समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्टेशन पर दो स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों के संचालन के लिए एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सोनपुर, बरौनी, बेगूसराय, लाखमिनिया, खगड़िया, मानसी और नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों पर भी एजेंट तैनात किए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता