ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सोनपुर मेला पर ग्रहण ! थिएटर का लाइसेंस नहीं मिलने से नाराजगी, बंद हुए दूकान और बाजार

VAISHALI : एशिया के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में थिएटर चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सोनपुर वासियों ने थिएटर संचालक के साथ मिलकर पूरे सोनपुर मेला को बंद करवा दिया है

सोनपुर मेला पर ग्रहण ! थिएटर का लाइसेंस नहीं मिलने से नाराजगी, बंद हुए दूकान और बाजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : एशिया के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में थिएटर चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सोनपुर वासियों ने थिएटर संचालक के साथ मिलकर पूरे सोनपुर मेला को बंद करवा दिया है। जिससे सोनपुर मेला पर संकट के बादल छाने लगे हैं। स्थानीय लोगों और व्यवसाइयों ने बैठक कर प्रशासन को इसपर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुर में  थिएटर चलाने की अनुमति नहीं मिलने लोगों में काफी नाराजगी है। इस वजह से सोनपुर मेला में सरकारी प्रदर्शनी स्टॉल को छोड़कर सभी स्टॉल को बंद करवा दिया गया है। सोनपुर मेला के अधिकांश बाजार और दुकान बन पड़े हैं। वहीं, मेला बंद होने से घूमने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला घूमने आए लोग अपने बच्चों के साथ इधर-उधर भटकते हुए नजर आ रहे हैं।


वहीं, सोनपुर वासियों और थिएटर संचालकों का कहना है कि थिएटर चलाने की अनुमति नहीं मिलने से इस मेले की मुख्य रौनक ही गायब हो जाएगी। यहां आने वाले लोग मुख्य रूप से थियेटर देखने ही आते हैं। इसलिए लोगों ने अपने विरोध स्वरूप पूरे मेला क्षेत्र को बंद करा दिया है। मेले में दूर दूर से आए लोगों को मेले के बंद रहने से मायूसी हाथ लगी है। 


आपको बताते चलें कि, किसी जमाने में हाथी-घोड़े खरीदने मुगल बादशाह से लेकर वीर कुंवर सिंह तक सोनपुर मेला पहुंचते थे। मेले में आए राजा महाराजाओं के मनोरंजन के लिए यहां नाच-गाने व ड्रामा का प्रोग्राम होता था, जो बाद में चलकर थिएटर के रूप में तब्दील हो गया। सोनपुर मेले के इतिहास में गुलाब बाई के नाम से एक थिएटर लगाया जाता था।  गुलाब बाई को नौटंकी क्वीन की उपाधि मिली थी।  उन्हें उनके मंच पर बेहतरीन अभिनय के लिए 1990 में पद्मा श्री से सम्मानित किया गया था।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता