ब्रेकिंग
Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?

Sonpur Mela 2024: सोनपुर मेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

SARAN: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेला में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्

Sonpur Mela 2024: सोनपुर मेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SARAN: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेला में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक होमगार्ड जवान की पहचान पंचमी चंपारण जिले के पिपरासी गांव निवासी बसु साह के बेटे दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है। इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान दिनेश प्रसाद की ड्यूटी सोनपुर मेला में ड्रॉप गेट के पास लगी थी।


ड्यूटी के दौरान ही अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। जब परिजन पहुंचेंगे उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना वरीय अधिकारी कमांडेड को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता