ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में 13 से 15 मई तक बाधित रहेंगी स्मार्ट प्रीपेड मीटर सेवाएं, SMS के जरिए उपभोक्ताओं को दी गई जानकारी

13 से 15 मई तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को कुछ असुविधाओं का सामना जरूर करना पड़ सकता है, लेकिन यह एक लंबी अवधि के लिए सुधारात्मक प्रक्रिया है, जिसका लाभ आने वाले समय में उपभोक्ताओं को मिलेगा।

bihar
अपग्रेडेशन कार्य की योजना
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी सेवाओं में तीन दिनों की अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। राज्य की दोनों विद्युत वितरण कंपनियां (1) साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और (2) नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली के अपग्रेडेशन की योजना बनाई है।


इस संबंध में कंपनियों की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 13 मई से 15 मई 2025 तक यह अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्रीपेड मीटर की कुछ प्रमुख सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।


इन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

दैनिक डिडक्शन (Daily Deduction)

बिजली विच्छेदन (Disconnection)

बैलेंस अपडेट


हालांकि, उपभोक्ता इस दौरान रिचार्ज कर सकेंगे, लेकिन रिचार्ज का बैलेंस मीटर पर अपग्रेडेशन के बाद ही अपडेट होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रक्रिया के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू रहेगी, यानी उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई बाधित नहीं होगी।


किन क्षेत्रों में लागू होगा अपग्रेडेशन?

इस अपग्रेडेशन का कार्य गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के शहरी क्षेत्रों को छोड़कर बिहार के अन्य सभी शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इन शहरों को तकनीकी कारणों से इस चरण में शामिल नहीं किया गया है।


SMS के माध्यम से दी गई सूचना

बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को इस अस्थायी सेवा-प्रभाव की पूर्व सूचना SMS के माध्यम से भेज दी है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और इस अवधि में जरूरी रिचार्ज पहले से कर लें।


कंपनियों का उद्देश्य: बेहतर सेवा व्यवस्था

SBPDCL और NBPDCL ने स्पष्ट किया है कि यह अपग्रेडेशन उपभोक्ताओं को अधिक सटीक, पारदर्शी और निर्बाध सेवा देने की दिशा में एक कदम है। भविष्य में मीटर रीडिंग, बिलिंग और रिचार्ज संबंधी प्रक्रियाओं को और तेज, डिजिटल और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह तकनीकी बदलाव आवश्यक है। 


13 से 15 मई तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को कुछ असुविधाओं का सामना जरूर करना पड़ सकता है, लेकिन यह एक लंबी अवधि के लिए सुधारात्मक प्रक्रिया है, जिसका लाभ आने वाले समय में उपभोक्ताओं को मिलेगा। बिजली कंपनियों ने पारदर्शिता बरतते हुए उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया है और आवश्यक सहयोग की अपील की है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें