ब्रेकिंग
बिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारी

समाज सुधार अभियान - आज गोपालगंज पहुंचेंगे CM नीतीश, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

GOPALGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसम्बर को अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की. और आज CM नीतीश कुमार गोपालगंज में रहेंगे.

समाज सुधार अभियान - आज गोपालगंज पहुंचेंगे CM नीतीश, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसम्बर को अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की. और आज CM नीतीश कुमार गोपालगंज में रहेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. नीतीश कुमार गोपालगंज में ही सारण प्रमंडल के तीन जिलों गोपालगंज, सिवान और छपरा के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार CM नीतीश सुबह 11 बजे गोपालगंज पहुंचेंगे. वे गोपालगंज हेलीकाप्टर से आएंगे. 


जहां आज समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के तहत सारण प्रमंडल के लिए गोपालगंज में ही उनकी सभा होनी है. शहर में मिंज स्टेडियम में मुख्‍यमंत्री जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे. बता दें इस आयोजन का मुख्य विषय नशामुक्त, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह है. जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी और SP आनंद कुमार लगातार सभी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं. गोपालगंज कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में मुख्‍यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.


बता दें कि गोपालगंज जिले में ही पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक कई लोगों की मौत हुई थी. गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. ऐसे में मुख्‍यमंत्री अपनी सभा के जरिए इस नशे की बुराई बताएंगे और उनसे सामाजिक बुराइयों को छोड़ने की अपील करेंगे. 

टैग्स