ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

Bihar News: आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, 21 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप

बिहार के सिवान में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे एक बड़े अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में 21 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप...

Bihar News: आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, 21 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के सिवान जिले में आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे एक बड़े अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है, जिन्हें जबरन नाचने और शोषण के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और पचरुखी थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर एक साथ छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। यहां से 21 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जिन्हें प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाया जा रहा था। इन लड़कियों में पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल की भी एक लड़की शामिल है। सभी की पहचान, उम्र और पते का सत्यापन कराया जा रहा है।


पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मधुबनी जिले के रहने वाले अनिल कुमार और विशेष पांडेय के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लड़कियों को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को लाकर इस धंधे में धकेलता है।


इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना, पचरुखी थाना, एएचटीयू टीम और दिल्ली की एक रेस्क्यू संस्था के सदस्य भी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।