ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

तेज रफ़्तार का कहर : पिकअप वैन ने दो होमगार्ड जवानों को कुचला, दोनों की हालत नाजुक

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक

तेज रफ़्तार का कहर : पिकअप वैन ने दो होमगार्ड जवानों को कुचला, दोनों की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बेलगाम पिकअप ने दो होमगार्ड जवानों को कुचल डाला है। इस घटना के बाद दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के दो जवानों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके की है। घटना के बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जवानों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों जवानों के कुचले जाने की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। 


बताया जाता है कि, मुफस्सिल थाने को खबर मिली कि मैरवा की तरफ शराब की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम छापेमारी करने निकल गई। टीम में शामिल कई लोग बोलेरो से जबकि सुजीत कुमार और विपेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकले। बाइक सवार दोनों जवान भांटापोखर और गोपालपुर के बीच पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे पिकअप वैन बाइक को रौंदते हुए निकल गयी। 


बताया जा रहा है कि, दोनों जवानों की 6 महीने पहले ही मुफस्सिल थाने में तैनाती हुई थी। बताया जाता है कि दोनों हमेशा पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए जाते थे। आज भी शराब की खेप आने की खबर पाकर दोनों पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए निकले थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये हादसा था या फिर दोनों को जानबूझकर कुचला गया है। 


आपको बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी है। शराबबंदी के बाद राज्य में शराब की अवैध तस्करी जोरों पर है। पुलिस-प्रशासन की लगातार सक्रियता के बाद भी दूसरे राज्यों से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार में आती रहती है।खासकर दूसरे राज्यों के सीमावर्ती जिलों में शराब तस्करी का धंधा जोरों पर है।