ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में कोचिंग टीचर ने छात्रा से कहा-आई लव यू : नाराज लोगों ने मास्टर को जमकर पीटा, सड़क पर करवायी उठक-बैठक

SIWAN: बिहार के सिवान में एक कोचिंग टीचर ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया. उसने कोचिंग में पढ़ने आय़ी छात्रा को प्रोपोज किया. कोचिंग टीचर ने अपनी स्टूडेंट से कहा-आई लव यू. लेकिन

बिहार में कोचिंग टीचर ने छात्रा से कहा-आई लव यू : नाराज लोगों ने मास्टर को जमकर पीटा, सड़क पर करवायी उठक-बैठक
Editor
3 मिनट

SIWAN: बिहार के सिवान में एक कोचिंग टीचर ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया. उसने कोचिंग में पढ़ने आय़ी छात्रा को प्रोपोज किया. कोचिंग टीचर ने अपनी स्टूडेंट से कहा-आई लव यू. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसका अंदाजा टीचर को नहीं था. लोगों ने न सिर्फ उसे जमकर पीटा बल्कि बीच सड़क पर कान पकड कर उठक बैठक भी करायी. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है.  सिवान से एक शिक्षक का उठक-बैठक लगाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उठक बैठक कर रहा शिक्षक कोचिंग में पढाता है, जिसके बारे में ये शिकायत थी कि वह छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था. लेकिन सबसे बडी गलती उसने तब कर दी जब एक छात्रा को प्रोपोज कर दिया. कोचिंग के शिक्षक ने छात्रा को आई लव यू बोला. जब ल़डकी ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी भी की.


वाकया सिवान जिले के महाराजगंज इलाके का है. रसिक टीचर को पकड़कर लोगों द्वारा पिटाई करने का वीडियो पूरे जिले में वायरल हो गया है. वीडियो में कोचिंग टीचर उठक-बैठक करते हुए माफी मांगता दिख रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौर गांव के रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद के रूप हुई है. लोगों ने सत्येंद्र प्रसाद की जमकर खबर ली है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्येंद्र प्रसाद  महाराजगंज में कई जगहों पर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाता है. सत्येंद्र प्रसाद अक्सर कोचिंग में पढने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था.  हाल ही में उसने कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से अपने प्यार का इजहार कर दिया. उसने लड़की को आई लव यू बोल दिया. टीचर के इस व्यवहार को देखकर छात्रा हैरान रह गयी. उसने टीचर के प्रस्ताव को तुरंत नकार दिया. छात्रा ने टीचर के व्यवहार का विरोध भी किया. छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की.


टीचर के व्यवहार से परेशान लडकी ने उसकी गंदी हरकत की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. इससे पूरा परिवार नाराज हो उठा. उन लोगों ने शिक्षक को सबक सिखाने की सोंची. आरोपी शिक्षक कोचिंग से वापस लौट रहा था, तो लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. नाराज लोगों ने टीचर की पिटाई की और बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर उससे उठक बैठक करायी. इसका वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि मामले की कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गयी है. महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की जानकारी उन्हें मिली है लेकिन अभी तक दोनों तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. फिर भी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.