ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सीवान स्टेशन पर एक महिला ने बच्ची को दिया जन्म, पति के साथ अंबाला से छपरा लौट रही थी, महिला कांस्टेबल और छात्रा ने करवाई नॉर्मल डिलीवरी

SIWAN: अंबाला से छपरा अपने घर आने के दौरान एक गर्भवती महिला को सीवान रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। महिला अपने पति के साथ जनसेवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर

 सीवान स्टेशन पर एक महिला ने बच्ची को दिया जन्म, पति के साथ अंबाला से छपरा लौट रही थी, महिला कांस्टेबल और छात्रा ने करवाई नॉर्मल डिलीवरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: अंबाला से छपरा अपने घर आने के दौरान एक गर्भवती महिला को सीवान रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। महिला अपने पति के साथ जनसेवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सीवान रेलवे स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही दर्द बढ़ने लगी जिसके बाद चेन पुलिंग कर पति ने ट्रेन को रोका और यात्रियों की मदद से महिला को ट्रेन के बाहर निकाला।


स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की नजर जब उस पर गई तब उन्होंने युवक की मदद की और महिला को आरपीएफ पोस्ट कैंपस में लाया। जहां दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए जीआरपी की महिला कांस्टेबल ममता कुमारी और एक छात्रा की मदद से महिला का प्रसव करा लिया गया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों को फिलहाल सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। 


महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। महिला छपरा के डोरीगंज की रहने वाली चंदन कुमार की पत्नी ज्योति है जो अंबाला से अपने घर छपरा लौट रही थी तभी सीवान स्टेशन से गाड़ी खुलते ही उसे प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गया। जिसके बाद महिला जीआरपी और यात्रा कर रही एक छात्रा की मदद से उसका सुरक्षित प्रसव हुआ। बेटी के जन्म के बाद चंदन और ज्योति काफी खूश हैं। फिलहाल जच्चा और बच्चा को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   




टैग्स