ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे 8 बच्चे, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 8 बच्चे झुल

 सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे 8 बच्चे, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लगभग 8 बच्चे झुलस गए हैं. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है. जिले के वरीय अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना सीवान जिले के सराय थाना के वैशाखी गांव का है, जहां सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि वैशाखी गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन युवकों ने किया था. सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जुलूस को लेकर युवकों की टोली डीजे पर डांस करती हुई निकली थी.


इस दौरान  हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 बच्चे झुलस गए, जिसमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी जख्मियों को इलाज के लिए सीवान सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे गाड़ी पर बैठे थें. इसी बीच ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए.


हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद 7 से 8 बच्चे जमीन पर गिर पड़े. इससे जुलूस में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई. सभी को तत्काल सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है.