ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

SIWAN: सीवान में एक हाथी ने चाकू से केक काटकर खुद अपना जन्मदिन मनाया। यही नहीं ना सिर्फ उसने केक कटा बल्कि केक को खुद खाया और लोगों को भी खिलाया। गजराज सुंदर सिंह के केक

सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सीवान में एक हाथी ने चाकू से केक काटकर खुद अपना जन्मदिन मनाया। यही नहीं ना सिर्फ उसने केक कटा बल्कि केक को खुद खाया और लोगों को भी खिलाया। गजराज  सुंदर सिंह के केक काटने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।


सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


गजराज सुंदर सिंह के केक काटने का यह मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है। जहां व्यवसायी बबलू सिंह ने अपने हाथी सुंदर सिंह का 17 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। खुद गजराज सुंदर सिंह ने अपने सूंड़ से चाकू पकड़कर केक काटा। केक काटने के बाद गजराज पहले खुद खाया फिर लोगों को भी खिलाया। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गजराज सुंदर सिंह के 17 के जन्मदिन के अवसर पर उसे पहले नहला धुलाकर सजाया गया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा गजराज सुंदर सिंह की पूजा अर्चना की गयी। तिलक लगायी गयी। उसके बाद केक सामने रखा गया जिस पर बर्थडे एलिफैंट सुंदर सिंह लिखा हुआ था। सुंदर सिंह ने अपने सूंड़ से चाकू पकड़कर केक काटा। इस मौके पर परिवार के सभी लोग मौजूद थे।


 हाथी को केक काटते देख बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। हैप्पी बर्थडे गाकर लोगों ने केक कटवाया। गजराज सुंदर सिंह ने चाकू से केक काटा और पहले खुद खाया इसके बाद लोगों ने भी केक खाकर सेल्फी ली और सुंदर सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाया। 

सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


अपने हाथी जन्मदिन मनाने वाले बबलू सिंह ने बताया कि गजराज हमारे धर्म के पूजनीय हैं, ऐसे में इनका पूजा अर्चना किया जाता है। उनकी छोटी बच्ची की यह जिद थी कि उनके प्यारे हाथी सुंदर सिंह का भी जन्मदिन मनाया जाए। जिस पर परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन मनाने का मन बनाया और धूमधाम से जन्मदिन भी  मनाया गया।


सीवान में एक हाथी ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता