ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सिवान में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ने 6 को कुचला, एक मासूम की मौत

SIWAN : बिहार के सिवान से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस सड़क हादसे में एक बोलेरो ने बाइक सवार छह लोगों को कुचल दिया है। जिसमें एक

सिवान में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ने 6 को कुचला, एक मासूम की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस सड़क हादसे में एक बोलेरो ने बाइक सवार छह लोगों को कुचल दिया है। जिसमें  एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है।  यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छाप के समीप की बतायी जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, सभी बाइक पर सवार होकर श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो ने सभी को कुचल दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना में मृतक बच्चे की पहचान गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी राम लाल राम का 8 वर्षीय पुत्र रोमित कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं, घायलों की पहचान रामलाल राम की 3 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार, पुत्र सिक्कू कुमार, पत्नी विद्यार्थी देवी,तथा 35 वर्षीय राम लाल राम के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि, ये सभी लोग बाइक पर सवार होकर गोपालगंज के हथुआ से बरहम रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छाप गांव के समीप तेज रफ्तार एक बोलेरो ने इन सभी को कुचल दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने एक मासूम रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना के बाद जब बच्चों की मां होश में आई तो उसकी रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे रोहित कुमार को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए इन सभी घायलों को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर चले गए।